प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे Virat Kohli, खराब फॉर्म से निपटने का पूछा उपाय, तो स्वामी जी ने दिया अद्भुत जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में समाप्त हई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप रहे। विराट (Virat Kohli) अपनी समस्या का निवारण करने के लिए एक बार फिर अध्यात्म की राह पर चल निकले। दरअसल ये 36 वर्षीय दिग्गज अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ वृंदावन धाम पहुंचे।

यहां पहुंचकर वह सीधे स्वामी प्रेमानंद जी महाराज (Swami Premanand Maharaj) की शरण में गए और उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान बाबा ने कोहली को खराब दौर से निकलने का उपाय भी बताया। प्रेमानंद महाराज ने भारतीय क्रिकेटर को क्या ज्ञान दिया, आर्टिकल में आगे हम जानने वाले हैं।

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे Virat Kohli

Virat Kohli Meets Premanand Maharaj

विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी हाल ही में स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में गए हुए थे। यहां दोनों ने बाबा से काफी देर तक बातचीत की। पहले विराट और अनुष्का ने स्वामी जी के सामने शाश्वत दंडवत होकर उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद प्रेमानंद जी महाराज ने उनका हाल-चाल पूछा। फिर आध्यात्मिक गुरु ने कोहली को लेकर कहा,

“ये (विराट कोहली) पूरे भारत को प्रसन्नता देते हैं। ये अगर विजयी होते हैं तो पूरा भारत खुशियां मनाता है, पटाखे फोड़ते हैं। इनके साथ पूरा भारत जुड़ा हुआ है। जैसे हम साधना करते हैं, इनका खेल ही साधना और भक्ति है। इनके विजय होने से पूरे भारत का बच्चा-बच्चा खुश होता है। इनके लिए यही साधना और भक्ति है। और अभ्यास ही सबसे महत्वपूर्ण है।”

“कभी-कभी आप जितना भी अभ्यास करें तो वह विफल जाता है तो वहा प्रारब्ध होता है। लेकिन अपनी असफ़लता में मुस्कुराना और धैर्य रखना चाहिए, ये बहुत बहुत कठिन है पर यही ज़रूरी है।”

अनुष्का शर्मा ने स्वामी प्रेमानंद महाराज को बताया कि अब वो और उनके पति विराट पूरी तरीके से भक्ति के महत्व को समझ गए हैं। वह जान गए हैं कि इससे ऊपर कुछ भी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कोहली 2023 विश्व कप से पहले प्रेमानंद जी महाराज के पास आ चुके हैं।

यहां देखें वीडियो:

 

ये भी पढ़ें: RCB ने महज 3 करोड़ में जिस खिलाड़ी को खरीदा, बिग बैश लीग में बल्ले से मचा रहा है कोहराम

IND vs IRE: भारत ने 6 विकेट से आयरलैंड को पीटा, प्रतिका रावल ने 3 मैचों में दूसरी फिफ्टी ठोककर मचाया धमाल

Umesh Yadav को लेकर आई बड़ी अपडेट, अस्पताल में भर्ती हैं भारतीय क्रिकेटर, बड़ी वजह आई सामने

1 thought on “प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे Virat Kohli, खराब फॉर्म से निपटने का पूछा उपाय, तो स्वामी जी ने दिया अद्भुत जवाब”

Leave a Comment