IND vs ENG: पुणे के मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रीकोर्ड? टी-20 मे नही कर सके कुछ खास;देखे आकडे..

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इनमें से 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस बीच, दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी, उससे पहले जानते हैं कि पुणे के मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के रिकॉर्ड क्या हैं? आइये इसके बारे में जानें विस्तार से।

IND vs ENG 3rd T-20: एक ही मुकाबले मे वरूण चक्रवर्ती ने तोडे 4 रीकोर्ड, मोहम्मद शमी-कुलदीप यादव के साथ इस इग्गज को भी छोड दिया पीछे; देखे लिस्ट..

IND vs ENG: पुणे के मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रीकोर्ड?

भारतीय टीम ने अब तक पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA) में कुल 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर भारत की जीत-हार का अनुपात 50-50 है। भारत ने 2 मैच जीते और 20 हारे है। दोनों जीत भारत को क्रमशः 2012 और 2020 में मिलीं।

भारत ने इस मैदान पर आखिरी बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 16 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड का भी सामना किया है।

IND vs ENG: पुणे के मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रीकोर्ड?  टी-20 मे नही कर सके कुछ खास;देखे आकडे..

इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड एक बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें भारत जीता है। 2012 में भारत ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। भारत ने यह मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला, जिसमें उसने 5 विकेट से जीत हासिल की। श्रीलंका ने इस मैदान पर भारत को दो बार हराया है। 2016 और 2023 में भारत को हार का सामना करना पड़ा।


और ताजा खबरे:

Jasprit Bumrah New Test Record: मेलबर्न टेस्ट मे जसप्रीत बूमराहने रच दिया इतिहास, ऐसा करनेवाले जस्सी भाई बने दुसरे भारतीय गेंदबाज..

Leave a Comment