Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल भविष्य के सुपरस्टार हैं। 23 वर्षीय खिलाड़ी ये कई बार साबित कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। साथ ही बाएं हाथ के बैटर कई सारे कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं और ध्वस्त करते जा रहे हैं।
उसी कड़ी में मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान यशस्वी जयसवाल ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। साथ ही भारतीय खिलाड़ी ने एक पूर्व दिग्गज बैटर की भी बराबरी कर ली। आइए विस्तार से आगे इस आर्टिकल में जान लेते हैं आखिर हम किस कारनामे की कर रहे हैं।
Yashasvi Jaiswal ने बनाया बड़ा कीर्तिमान
यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग का मुजायरा पेश किया। पहली पारी में जहां उन्होंने 82 रन ठोके, दूसरी पारी में 84 रनों का योगदान दिया। इसके साथ ही जयसवाल के नाम एक अनोखा कीर्तिमान दर्ज हो गया। दरअसल मुंबई के यह बल्लेबाज दूसरे विजिटिंग बैटर बन गए हैं, जिन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की दोनों पारियों में 75 से अधिक रन बनाए।
उनसे यह पहला कारनामा न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन क्रो (Martin Crowe) ने किया था। दिवंगत क्रिकेटर ने 1987 में ये रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद अब जाके यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस कीर्तिमान की बराबरी की है।
ऑस्ट्रेलिया में खूब गरजा है Yashasvi Jaiswal का बल्ला
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जहां एक तरफ अन्य भारतीय बैटर रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं, यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) निरंतर बेहतरीन पारियां खेलते जा रहे हैं। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने 4 मैचों की 8 पारियों में कुल 404 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 161 का रहा है। वहीं उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में 82 और 84 रन स्कोर कर चुके हैं। सिडनी में खेले जाने वाले पांचवे टेस्ट में एक बार फिर टीम इंडिया को उनसे काफी उम्मीदें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी तय, BCCI ने किया बड़ा फैसला, सूची में एक तेज गेंदबाज भी शामिल