ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया को Champions Trophy 2025 जिताने का रखते हैं माद्दा

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की निगाहें अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर रहेंगी। यह टीम पिछली बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। 20 फरवरी को दुबई में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे इस टीम के 5 ऐसे खिलाड़ियों की, जो मेन इन ब्लू को आगामी टूर्नामेंट का खिताब जिताने का माद्दा रखते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं।

भारत को Champions Trophy 2025 जिता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

Team India

1. जसप्रीत बुमराह

दुनिया के नंबर वन बॉलर और टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। उनके सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी टिकने में नाकाम रहा है। ऐसे में वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के दौरान टीम इंडिया के तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। बता दें कि फिलहाल वह इंजरी से जूझ रहे हैं। देखना है 31 वर्षीय खिलाड़ी कब तक फिट होते हैं।

2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस समय व्हाइट बॉल क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर में से एक हैं। उन्होंने अपनी बैटिंग के दम पर 2023 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में रोहित अगर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहते हैं, तो यह उनकी टीम के लिए सोने पे सुहागा होगा।

3. विराट कोहली

मॉडर्न डे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बैटर विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में भारत के लिए अहम भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक (765) रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। ऐसे में आगामी टूर्नामेंट में एक बार फिर भारतीय फैंस की नजरें विराट के ऊपर रहने वाली हैं।

4. श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए भी 2023 वर्ल्ड कप काफी शानदार गुजरा था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 530 रन ठोके थे। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में उनक बल्ला चला तो यह उनकी टीम के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। अय्यर स्पिन के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। ऐसे में दुबई में जहां स्पिनरों को काफी मदद मिलती है, श्रेयस उनके खिलाफ खुलकर रन बनाते हुए नजर आ सकते हैं।

5. हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के सबसे धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलटने का दमखम रखते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में “की प्लेयर” में से एक रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें: Umesh Yadav को लेकर आई बड़ी अपडेट, अस्पताल में भर्ती हैं भारतीय क्रिकेटर, बड़ी वजह आई सामने

IND vs IRE: भारत ने 6 विकेट से आयरलैंड को पीटा, प्रतिका रावल ने 3 मैचों में दूसरी फिफ्टी ठोककर मचाया धमाल

Team India के तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, अपनी स्पीड की बदौलत क्रिकेट जगत में बनाया था अपना नाम

Leave a Comment