Champions Trophy 2025: आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 को लेकर साउथ अफ्रीका ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। तेम्बा बवुमा चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में अपनी टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट एक दो नहीं बल्कि कुल 4 तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है।
ये चारों पेसर इतने खतरनाक हैं, कि विपक्षी खेमे में खलबली मचाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी जो 2023 विश्व कप का हिस्सा थे, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की टीम में जगह नहीं मिली है। आगे इस आर्टिकल में हम जानेंगे साउथ अफ्रीका ने किन 15 खिलाड़ियों को आईसीसी के बड़े इवेंट के लिए चुना है।
Champions Trophy 2025 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को लेकर साउथ अफ्रीका की टीम जारी कर दी गई है। तेम्बा बवुमा की अगुवाई वाली टीम में एडेन मार्करम, डेविड मिलर, टोनी डी जॉर्जी, रासी वान डर डूसेन के रूप में विशेषज्ञ बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट ने हेनरिक क्लासेन, रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स के तौर पर तीन विकेटकीपर बैटर खिलाए हैं।
वहीं साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में 4 घातक पेसर शामिल किए गए हैं। कगिसो रबादा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिदी और मार्को यानसन का नाम सूची में मौजूद है। वियान मुल्डर ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा टीम ने केशव महाराज और तबरेज शम्सी के रूप में दो स्पिनर भी खिलाए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि साउथ अफ्रीका को ग्रुप-बी में रखा गया है। उनके अलावा इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान है। साउथ अफ्रीकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी से करने वाली है। पहले मुकाबले में उनकी भिड़ंत अफगानिस्तान टीम के साथ होगी। कराची के मैदान पर इस मैच का आयोजन किया जाएगा।
Champions Trophy के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी नगिदी, एनरिक नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।
यहां देखें पोस्ट:
Anrich Nortje and Lungi Ngidi are back ⚡
Full story: https://t.co/Y6WOHqTtM4 pic.twitter.com/FMB8m6rW5E
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 13, 2025
ये भी पढ़ें: Sunil Gavaskar ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम, अक्षर पटेल समेत इन खिलाड़ियों को नहीं किया शामिल
David Warner 38 साल की उम्र में बने “सुपरमैन”, हवा में कई फीट दूर उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच
2 thoughts on “साउथ अफ्रीका ने किया Champions Trophy 2025 के लिए टीम का ऐलान, 4 घातक तेज गेंदबाज को किया शामिल”